हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद। श्री गोवर्धन धाम खाटू श्याम मंदिर के तत्वावधान में 5 से 7 मई तक मंदिर का पंचम वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंचम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।महोत्सव का शुभारंभ 5 मई को शाम 5 बजे 'श्याम नाम की मेहंदी' कार्यक्रम से होगा। इसके बाद शाम 5:15 बजे से मजमा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्याम भक्त भक्ति रस में डूबकर भजन-कीर्तन का आनंद लेंगे। इस दौरान मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी, फूलों और विशेष सजावट से सजाया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।6 मई को सुबह 8 बजे श्री महाराज अग्रसेन सेवा सदन से 6100 निशानों के साथ भव्य निशान यात्...