दुमका, अप्रैल 3 -- रामगढ़। प्रखंड अंतर्गत नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण लखनपुर तथा ग्राम ठाड़ी में पंचायत भवन के सामने होने वाली सप्तदिवसीय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताते चलें की नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित लखनपुर तथा ठाड़ी पंचायत भवन के सामने गांव में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय लखनपुर में संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगी तथा ठाड़ी में संध्या 7 बजे से शुरू होगी। 12 अप्रैल को हवन पूर्णाहुती व भंडारा के साथ भागवत कथा का समापन हो जाएगा। लखनपुर में कथा वाचिका के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी पूजा ब्रज किशोरी होंगी तथा ठाड़ी में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक धनुधराचार्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...