बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। पांच फरवरी से शुरू हो रही महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला में भीड़ की संभावना को देखते हुए भारी व हल्की वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन पांच से 16 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके तहत लखनऊ की तरफ से मसौली-रामनगर होकर जनपद गोण्डा की तरफ जाने वाले वाहन जनपद अयोध्या से होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे । रामनगर मोड़ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन को मसौली-रामनगर की तरफ तथा असैनी मोड़ से किसी भी भारी वाहन को पटेल चौराहे की तरफ न भेजकर अयोध्या रोड पर डायवर्जन किया जाएगा। लखनऊ की तरफ से मसौली-रामनगर होकर जनपद बहराइच की तरफ जाने वाले वाहन रेउसा से चहलारी घाट घाघरा पुल से होकर जनपद बहराइच से होकर अपने गंतव्य की तरफ जायेंगे। लखनऊ से देवा होकर फतेहपुर की तरफ से जाने वाले भारी...