रांची, सितम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) का 39वां दीक्षांत समारोह नौ सितंबर को होगा। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने गेट पास और अंगवस्त्र वितरण की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थियों को इसके लिए अलग-अलग काउंटरों से निर्धारित समय पर गेट पास और अंगवस्त्र प्राप्त करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले आवेदित विद्यार्थी पांच से सात सितंबर तक सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित कॉमर्स विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय से गेट पास और अंगवस्त्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को आवेदन की रसीद, प्रवेश पत्र और अंकपत्र दिखाना होगा। वहीं, डीएससी, डीलिट और पीएचडी के विद्यार्थियों को रिजल्ट की प्रति दिखानी होगी...