मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर में आयोजित पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ.अन्नामलै आनंदन के मार्गदर्शन में चला यह कार्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, सारण, बिहार द्वारा प्रायोजित था। कुल 20 किसानों ने 'गेहूं में प्रमाणिक बीज उत्पादन' पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए किसानों को पांच से दस वर्ष के भीतर विकसित किए गए बीजों को ही अपने खेती में प्रयोग लाना चाहिए। उन्होंने किसानों के बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में धान न उपजा पाने की समस्या का निदान करते हुए गहरे पानी में उपजने वाले उन्नत धान के बीजों से किसानों को अवगत कराया। किसान खाद्यान्न ...