रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती इलाके में शुक्रवार को कूड़े के ढेर में मिले भ्रूण का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच से छह दिन पुराना भ्रूण होने की बात सामने आई। वहीं,खुलासा हुआ है कि भ्रूण में कीड़े पड़ चुके थे। उधर,गंज पुलिस भ्रूण फेंकने वाली की तलाश में लगातार लगी हुई है। गंज थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती में खाली पड़ी जगह पर कूड़े के ढेर लगा है। इसके पास मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों की नजर कूड़े के ढेर में पड़े भ्रूण पर पड़ी थी। जिसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भ्रूण फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.