फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। ली के रंग में हुड़दंग और अराजकता का रंग न घुले, इसके लिए दोआबा की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूर्व में विवादित रहे स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। जिले में पांच सेक्शन पीएसी बल के साथ करीब एक हजार पुलिस जवान लगाए गए हैं। मुख्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। पिछले वर्षों में शहर समेत खागा, बिंदकी, किशनपुर, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में होली के दौरान हुए बवाल को देखते हुए दो दिनों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सदर कोतवाली में तीन इंस्पेक्टर, चार एसआई, 40 पुलिसकर्मी और एक प्लाटून पीएसी तैनात है। बिंदकी में 21 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी, खागा में 22 पुलिसकर्मिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.