चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पांच सूदखोरों के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने बीते शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है। एसपी के निर्देश सूदखोरों के खिलाफ पुलिस सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही दर्जनों सूदखोर भूमिगत हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल जिले मे अवैध रूप से ब्याज पर पैसा उधार देने वाले और कर्ज के नाम पर आम जनता का शोषण करने वाले सूदखोरों पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। इस क्रम में बीते शनिवार को बिटिया परशुराम निवासी लक्ष्मन ने आरोप लगाया है कि पांच साल पहले दिनेश जायसवाल, राकेश, दिनेश मलिक, पवन सिंह एवं लालबाबू से मैने ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे ब्याज सहित वापस कर देने के बाद भी इन लोगों द्वारा गुंडा टैक्स के रूप में पैसे की मांग की जा ...