बांका, अप्रैल 8 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी 17 पंचायतों के पंचायत सचिव 8 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ द्वारा जारी पत्र के आधार पर लिया गया है। संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों पर विचार नहीं होने से नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया है। संघ द्वारा 6 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्व में 11 मार्च और 25 मार्च 2026 को पत्राचार के माध्यम से पंचायत सचिवों की समस्याओं एवं मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। बावजूद इसके, विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि लगातार उपेक्षा के कारण पंचायत सचिवों में आक्रोश व्याप्त है। राज्य भर से प्राप्त सहमति के आधार पर संघ ने 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.