पांच सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने दिया धरना
आरा, जुलाई 1 -- -मांगों को पूरा करने के लिए सौंपा ज्ञापन आरा, निज प्रतिनिधि। आइसा के बैनर तले बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरना के माध्यम से सातवें सेमेस्टर में नामांकन के लिए 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता समाप्त करने, फीस वृद्धि वापस लेने, विधि महाविद्यालय के लिए डीन नियुक्त करने, प्रत्येक विभाग में रिक्त पड़े पीएचडी के सीटों को भरने की मांग की गई। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संचालन आइसा भोजपुर जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा ने किया। उन्होंने विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मार्चछात्रों की स्थिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.