पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने दिया धरना
भागलपुर, अगस्त 26 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ नाथनगर के बैनर तले मंगलवार को सेविका-सहायिकाओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ की ओर से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपा गया। इसमें सरकार और विभाग से सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को अन्य राज्यों की अपेक्षा कम मानदेय मिल रहा है। सेविकाएं पोषण ट्रैकर पर काम करने के साथ आईसीडीएस के छह निर्धारित कार्यों के अलावा विभाग की ओर से सौंपे जाने वाले अन्य कार्य भी करती हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का धरना इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.