भदोही, अप्रैल 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे संयुक्त वामपंथी मोर्चा के लोगों ने पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में एकत्रित हुए लोगों ने खूब नारेबाजी की। नोएडा में गिरफ्तार हुए श्रमिकों को शीघ्र ही रिहा करने की मांग प्राथमिकता से की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यूपी में राजनीतिक दलों, संगठनों द्वारा जनता की जायज मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को रोका न जाए। नोएडा और अन्य जगहों पर श्रमिकों के वेतनवृद्धि संग श्रम कानून को लागू किया जाए। आंदोलन पर दमन बंद कर उनकी जायज मांग को पूरा किया जाए। नोएडा में आंदोलन में गिरफ्तार हुए मजदूरों व नेताओं को तत्काल रिहा करने के साथ ही उनपर फर्जी मुकदमा वापस किया जाए। यह भी पढ़ें- मजदूर आंदोलन पर दमन के खिलाफ वाम मोर्चा ने निकाला मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.