मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- राजकीय शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण न होने के कारण शिक्षकों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में समय से वेतन निर्गत करने, कालातीत बिलों के निस्तारण तथा नव नियुक्त शिक्षकों को तत्काल एनपीएस जारी करने सहित अन्य मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वित्त एवं लेखा अधिकारी तथा संबंधित पटल सहायक को सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अचल त्यागी, मंडलीय मंत्री मृणीक वृतेश, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुज अग्रवाल, अनिमेष चौहान, विकासकांत गुप्ता आदि रहे।-मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी सौंपा ज्ञापनमुरादाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्...