पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने बांधा काला फीता
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर जिले के फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। जिला चिकित्सालय, सीएमएसडी स्टोर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि फार्मासिस्ट संवर्ग पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 19 अगस्त से आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के पहले चरण में पत्राचार किया गया, जबकि दूसरे चरण में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। यह भी पढ़ें- आक्रोश: फार्मासिस्टों का काली पट्टी बांधकर प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.