मधुबनी, दिसम्बर 22 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के पांच सीआरसी स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों में गठित शिक्षा समिति को सक्रिय,संवेदनशील एवं सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। यूएचएस कैथिनियां में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने कहा कि स्कूल में अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने,नियमित अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन आदि कार्यों में बच्चों के माता-पिता,अभिभावक एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा समिति सदस्यों को प्रशिक्षित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विकास योजना तैयार करना एवं सर्वांगीण विकास पर पैनी नजर रखना शिक्षा समिति का मुख्य कार्य है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन की समुचित व्यवस्था, उसका पर्यवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.