पांच सितंबर को शिक्षक करेंगे सत्याग्रह आंदोलन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षक पांच सितंबर को जिला मुख्यालय में सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। यह निर्णय रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में लिया गया।सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग की मनमानी और गलत नीतियों के कारण लाखों प्रारंभिक शिक्षक आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। सरकार द्वारा विभिन्न कोटि के शिक्षकों के लिए बनाई गई नियमावली में निहित प्रावधान को भी लागू करने में विभाग असफल है। शिक्षकों को सुविधा देने के बजाए प्रताड़ित करने के विभिन्न नए तरीके अपनाए जाते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा भवन के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा समस्याओं के समाधान के बजाय टालमटोल रवैया अपनाया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.