पांच सितंबर के बाद से स्कूलों में छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
बेगुसराय, अगस्त 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक तथा स्थानीय निकाय के विद्यालय अध्यापकों के अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में विशेष सचिव ने सभी डीईओ एवं डीपीओ (स्थापना) को पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- छुट्टी समेत अन्य आवेदन अब ऑनलाइन होंगेअवकाश आवेदन प्रक्रिया इसमें कहा गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर संचालित लीव मॉड्यूल पूरी तरह क्रियाशील है। सभी प्रकार के अवकाश आवेदन ऑनलाइन स्वीकार एवं स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अब भी ऑफलाइन आवेदन लेकर अवकाश स्वीकृत करने की शिकायतें मिल रही हैं। यह विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.