कुशीनगर, अप्रैल 17 -- कुशीनगर। दुदही ब्लॉक का सबसे पुराना और एक मात्र सहायता प्राप्त आदर्श एंग्लो इंटरमीडिएट कॉलेज दुर्दशा और उपेक्षा का शिकार हो गया है। बीते पांच वर्षों से मात्र दो अध्यापकों के सहारे विद्यालय जैसे-तैसे संचालित हो रहा है। अनेक राजपत्रित अधिकारी देने वाले इस विद्यालय की दयनीय स्थिति पर इलाके के छात्र तथा अभिभावक भी आहत हैं। साल 1962 में शिक्षाविद मुहम्मद फसीउल्लाह खां के प्रयास से स्थापित दुदही का एकमात्र सहायता प्राप्त आदर्श एंग्लो इंटरमीडिएट कॉलेज वर्ष 2010 तक तो पूर्णकालिक अध्यापकों के साथ चलता रहा, लेकिन क्रमशः अध्यापकों के सेवानिवृत्ति के बाद यह अध्यापक विहीन होता गया। लगभग 750 छात्रों वाले इस विद्यालय में वर्तमान में मात्र दो अध्यापक है, जिनमें एक प्रधानाचार्य के प्रभार पर हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक के अभाव में विद्या...