फरीदाबाद, मार्च 30 -- पलवल, संवाददाता। बहीन थाना पुलिस ने हत्या मामले में पांच साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही कई इनामी बदमाश पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2021 को गांव गहलब में डिगम्बर उर्फ डिगगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बहीन थाना में नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित उर्फ सल्ली, राहुल और विकास उर्फ विक्की समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब 29 मार्च 2026 को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल भूपेंद्र निवासी गहलब को भी काबू कर लिया।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार औ...