नोएडा, जून 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, रंगदारी मांगने, धमकी देने और आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से भारत छोड़कर सऊदी अरब में रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मुदासिर जहूर के रूप में हुई। वह जम्मू-कश्मीर का निवासी है। आरोपी 2020 में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। मामले में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- निवेश के नाम पर कारोबारी से 11.90 लाख की ठगी इसके बाद 10 अक्टूबर 2021 को पीड़िता ने फेज-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुदासिर जहूर और उसके सहयोगी उस पर पहले से...