प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में प्रयागराज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बीते तीन महीनों के दौरान जिले की सभी तहसीलों और मंडलायुक्त कार्यालय में विशेष अभियान चलाकर करीब 47 हजार पुराने राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। इतनी कम अवधि में पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों के निस्तारण का रिकॉर्ड प्रदेश के किसी अन्य जिले में नहीं बन सका है। अभियान के तहत केवल मंडलायुक्त कार्यालय में ही लगभग डेढ़ महीने के भीतर चार हजार से अधिक पुराने वादों का निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- तहसीलों में आई कई शिकायतें, कई को प्रतिकूल प्रविष्टिभविष्य की योजना राजस्व विभाग के अनुसार, अब लक्ष्य यह है कि नए मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी वाद वर्षों तक लंबित न रह...