पाकुड़, अक्टूबर 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। संबंधित विभाग के कार्यालय के तकनीकी पेचों के कारण एक गरीब किसान पिछले पांच साल से अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामला पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव का है, जहां के निवासी गणेश मंडल विगत साल 2020 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं। इस गंभीर मामले का खुलासा पाकुड़ जिला समाहरणालय (जिला राजस्व शाखा) द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र (पत्रांक 225/रा०) से हुआ है। योजना के लाभ के लिए भटक रहे पीड़ित किसान गणेश मंडल ने बताया कि वह पिछले पांच साल से इस योजना के लाभ के लिए लगातार परेशान है। हर स्तर पर दौड़-भाग करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। किसान की यह परेशानी बताती है कि ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ पाने के लिए योग्य लाभुकों को कितनी मशक्कत करनी ...