जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव में प्रेमिका की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का पुलिस ने देर शाम खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रस्सी, युवती का चप्पल और मोबाइल बरामद किया। एक पुराना लेटर भी बरामद किया गया, लिसमें प्रेमी ने एक माह पहले परिजनों से मिली डांट के बाद अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा था।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि ब्यूटी और हर्ष करीब सात साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2015 से मृतका के साथ प्रेम संबंध में था। दोनों के परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी। लगभग एक माह पूर्व दोनों को साथ देखे जाने पर परिजनों ने उन्हें डांटा, जिसके बाद प्रेमिका को मोबाइल प्रयोग करने से रोका गया। इस पर प्रेम...