सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर। डीजल फेंककर जला देने का प्रयास करने के मामले में पति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली पत्नी पांच साल में भी गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंची। न्यायाधीश संध्या चौधरी ने उसे गवाही में तलब किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीराम त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पीपरपुर थाना क्षेत्र का घोरहा निवासी विनोद कुमार मिश्र आरोपी है। जिस पर पत्नी साधना मिश्रा ने 21 फरवरी 2021 की शाम डीजल डालकर जलाकर हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...