पाकुड़, अप्रैल 12 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने लापरवाह शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है। लिट्टीपाड़ा (पश्चिमी) के बालक मध्य विद्यालय के निलंबित शिक्षक मो. अब्दुल हन्नान को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर विद्यालय की राशि के गबन और पांच साल से अधिक समय से गायब रहने का गंभीर आरोप है। शिक्षक मो. हन्नान को विभाग द्वारा कारण पृच्छा (शो-कॉज) नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब उन्होंने 10 जनवरी 2026 को दिया था। जांच में उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। स्थापना समिति ने पाया कि शिक्षक न केवल स्कूल से गायब थे, बल्कि उन्होंने वित्तीय नियमों का घोर उल्लंघन कर सरकारी राशि का गबन भी किया। इसके बाद झारखंड सेवा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत उन्हें सेवा मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक नयन ...