लातेहार, मार्च 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बोहटा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा आश्रम स्कूल पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो हिस्सा बनकर तैयार है, वह भी उपयोग और देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस स्कूल का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गंभीर नहीं दिख रहा हैं। करोड़ों की लागत से बन रहा यह भवन अधूरा खड़ा है और क्षेत्र के बच्चे आज भी आश्रम स्कूल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.