सुपौल, अगस्त 24 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर मौजहा पंचायत के वार्ड 8 में बसे करीब 100 परिवार पिछले पांच वर्षों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव में बिजली का पोल नहीं पहुंचने के कारण वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से सोलर प्लांट लगाया गया था। उस समय ग्रामीणों में बिजली मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन वर्ष 2021 में सोलर प्लांट खराब हो गया। इसके बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं करायी जा सकी है। लिहाजा ग्रामीणों को एक बार फिर ढिबरी-लालटेन और मोबाइल की रोशनी के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार सोलर प्लांट लगाए जाने के समय कुल 72 सोलर प्लेट लगाए गए थे। वर्तमान समय में महज 19 प्लेट ही बचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शेष प्लेटें गायब हो गए हैं। प्लांट के लंबे समय...