मधुबनी, नवम्बर 16 -- झंझारपुर। झंझारपुर विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन के सीपीआई प्रत्याशी राम नारायण यादव एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन आकड़ों के मामले मे चौंकाने वाला रहा है। 2020 के प्रदर्शन की तुलना मे उनका यह चुनाव प्रदर्शन मात्र 43 मतों के मामूली अंतर से ही बेहतर हो सका। इस चुनाव मे श्री यादव को कुल 53,109 मत मिले, जबकि पांच साल पहले 2020 के चुनाव मे उन्होने 53,066 मत प्राप्त किए थे। मतो मे यह अति-सीमित वृद्धि दर्शाती है कि सीपीआई प्रत्याशी को क्षेत्र मे नया समर्थन जुटाने मे खासी मशक्कत करनी पड़ी है। मतगणना के आंकड़े बताते हैं कि सीपीआई प्रत्याशी का प्रदर्शन बूथ स्तर पर बेहद असंतुलित रहा। एक तरफ मात्र आठ ऐसे बूथ रहे, जहां श्री यादव को 500 से अधिक मत मिले, वहीं दूसरी ओर एक बूथ ऐसा भी रहा जहां उन्हें एक भी वोट नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.