संभल, मार्च 28 -- बहजोई नगर पालिका को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नवयुग पालिका योजना के तहत चयनित किया गया है, जिससे नगर के समग्र विकास की राह खुल गई है। पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हर वर्ष करीब 8 करोड़ रुपये का बजट नगर के विकास कार्यों पर लगाया जाएगा। इससे पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवयुग पालिका योजना के तहत 1.5 लाख से कम आबादी वाली पालिकाओं को तरजीह देने और उनके अथक प्रयासों के चलते बहजोई पालिका का योजना के तहत चयन हो सका। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि योजना के तहत शहर की सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण, नाला-नालियों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विश...