नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवालों को मई के महीने में भले ही झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हवा काफी हद तक साफ-सुथरी रही। इस बार मई के महीने में पांच दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में रहा। बीते पांच वर्षों में हवा का यह सबसे ज्यादा साफ-सुथरा स्तर है। वायु गुणवत्ता के मामले में मई का महीना दिल्लीवालों के लिए बेहद अच्छा साबित हुआ है। पूरे महीने में थोड़े-थोड़े अंतराल पर धूल भरी आंधी और बौछारें पड़ने का क्रम बना रहा। धूल भरी आंधी के चलते बीच-बीच में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में भी पहुंचा, लेकिन हवा की गति लगातार तेज रहने के चलते प्रदूषण कणों का विसर्जन तेजी से होता रहा। इसके चलते दिल्ली के वायु मंडल पर प्रदूषण ज्यादा देर नहीं टिका。 यह भी पढ़ें- दिल्ली...