प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज हवाई यात्रा के इतिहास में नवंबर 2025 एक नया रिकॉर्ड लेकर आया, लेकिन यह उपलब्धि का नहीं बल्कि गिरावट का है। 2019 में शुरू हुई नियमित विमान सेवा के बाद पहली बार नवंबर में उड़ानों की संख्या 300 से नीचे आ गई। इस साल नवंबर में मात्र 287 विमानों का संचालन हुआ। उड़ानें कम होने का सीधा असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ा। नवंबर 2025 में प्रयागराज एयरपोर्ट से सिर्फ 43 हजार यात्रियों ने आवाजाही की। जबकि पिछले साल नवंबर 2024 में यह संख्या 55 हजार थी। इसके पहले नवंबर 2023 में 49 हजार, 2022 में 51 हजार, 2021 में 58 हजार, वर्ष 2020 में 43 हजार और 2019 में 40 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। प्रयागराज एयरपोर्ट से लगातार विमानों की संख्या कम होती जा रही हैं। अब तो शनिवार को प्रयागराज-मुंबई रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.