बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी संग लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बदले मौसम के चक्र की वजह से पांच सालों में दूसरी बार अप्रैल माह में तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया था। अगले चार दिनों में हीटवेव संग दिन व रात के तापमान में ओर बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। पूरे तराई क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू का असर साफ दिखने लगा है। दोपहर में पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बेहद जरूरी कार्य होने पर लोग घरों व कार्योलयों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान चिलचिलाती धूव गर्म हवाओं से लोग प्रभावित हो रहे हैं। बाजारों में भी दोपहर में सन्नाटा पसरने लगा है। श...