पांच साल में जुलाई-अगस्त में 30 से 55 फीसदी तक बारिश में कमी
दरभंगा, अगस्त 21 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जलवायु परिवर्तन का असर अब जिले में मानसूनी बारिश पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बरसात के लिहाज से महत्वपूर्ण जुलाई और अगस्त में पिछले पांच वर्षों के दौरान कई बार सामान्य से 30 से 55 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। इससे खेती के साथ-साथ भूजल स्तर और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इस साल अगस्त में अब तक बारिश की स्थिति सबसे चिंताजनक बनी हुई है। सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अगस्त में सामान्य तौर पर औसतन 254.7 एमएम बारिश होनी चाहिए। इसके मुकाबले इस वर्ष अगस्त के 20 दिनों में मात्र 100.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी सामान्य बारिश की तुलना में अब तक करीब 60 फीसदी कमी है। पिछले वर्ष अगस्त में 253.4 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य के लगभग बराबर थी। वहीं जुलाई में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.