हल्द्वानी, मार्च 14 -- आरटीआई में खुलासा:बृजेंद्र मेहताहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। आम जनता के बीच जाकर जनसंपर्क करने वाले जनप्रतिनिधि उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर करने से दूरी बनाए हुए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) से सामने आया है कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के किसी भी सांसद ने रोडवेज बस से यात्रा नहीं की। वहीं इस अवधि में वर्तमान विधायकों ने केवल आठ बार और पूर्व विधायकों ने 12 बार ही बस से सफर किया।हल्द्वानी निवासी हेमंत गौनिया की तरफ से दायर आरटीआई के जवाब में कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून ने यह जानकारी दी है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच रोडवेज बसों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 63,20,422 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। इन यात्राओं पर सरकार को कुल 5 करोड़ 39 लाख 53 हजार 242 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.