शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के रोजा गुड्स शेड से करीब पांच साल बाद बांग्लादेश के लिए गेहूं की पहली रेक रवाना की गई है। 7 सितंबर को रोजा गुड्स शेड की लाइन नंबर एक पर 42 वैगन वाली बीसीएन रेक में गेहूं लोड किया गया। इसे बांग्लादेश के दर्शना के लिए भेजा गया है। गेहूं की इस खेप को मेसर्स वीके उद्योग लिमिटेड (वीकेयूएल) ने लोड किया। इस रेक से रेलवे को 56 लाख 57 हजार 112 रुपये का मालभाड़ा प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- भारत और बांग्लादेश के बीच कब से चलेगी ट्रेन, इन शहरों में होगा स्टॉपेजअंतरराष्ट्रीय माल यातायात की शुरुआत जून 2021 के बाद रोजा गुड्स शेड से बांग्लादेश के लिए गेहूं की यह पहली रेक है। लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय माल यातायात दोबारा शुरू होना मुरादाबाद मंडल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मंडल रेल ...