पांच साल बाद मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस
कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग टोला दीपराय निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर दरवाजे पर चढ़कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा और रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला फरवरी 2021 का बताया जा रहा है। पीड़ित टिंकल राय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि 27 फरवरी, 2021 की शाम करीब चार बजे राजू गैराज के पास विपक्षी बंटी सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी दौरान बंटी सिंह ने मारपीट की और धमकी भी दी। जब पीड़ित इस मामले की उलाहना देने आरोपी के घर गया तो इसी रंजिश में बंटी सिंह पुत्र सुनील सिंह व बिट्टू सिंह लाठी-डंडा और रॉड लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.