बलरामपुर, मार्च 31 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना हर्रैया सतघरवा विकास खंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों को हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे यहां धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकियां पिछले पांच वर्षों से केवल शोपीस बनकर खड़ी हैं, जबकि ग्रामीण आज भी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत महादेव अतरपरी, देवपुरा, कमदा और उदईपुर गनवरिया में लगभग पांच वर्ष पूर्व टंकियों का निर्माण कराया गया था। लेकिन पाइपलाइन बिछाने में अनियमितता और जलापूर्ति की बदहाली के चलते आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। नतीजतन ऊंची टंकियां तो दिखाई देती हैं, लेकिन पाइपों में पानी नहीं पहुंचता। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.