पांच साल बाद भी अधूरी तैलीहाट जल जीवन मिशन योजना, ग्रामीणों में रोष
बागेश्वर, मई 15 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तैलीहाट जल जीवन मिशन योजना पिछले पांच वर्षों से अधर में लटकी हुई है। योजना में लगातार हो रही देरी को लेकर ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के बीच कई बार विवाद भी सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने योजना की उच्चस्तरीय जांच करवाई, लेकिन इसके बावजूद अब तक मुख्य लाइन को जल स्रोत से नहीं जोड़ा जा सका है। ग्रामीणों के अनुसार तहसील दिवस और जनता दरबार में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जांच की। इसके तहत पुरानी योजना के मुख्य सप्लाई टैंक के सामने नदी के दूसरी ओर करीब 120 फीट गहराई तक दोबारा बोरिंग की गई। बोरिंग में पानी मिलने के बावजूद अब तक मुख्य पाइपलाइन को स्रोत से नहीं जोड़ा गया है। ग्राम प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.