अररिया, अप्रैल 11 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। प्रखंड के गैरकी मसूरिया पंचायत में विकास की रफ्तार बकरा नदी की लहरों में अटकी हुई है। फरसाडांगी गांव के पास बकरा नदी पर बन रहा आरसीसी पुल पिछले पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है। 2021 में ही बनकर तैयार हो जाने वाले इस पुल की सुस्त चाल ने अब ग्रामीणों के आक्रोश को भड़का दिया है। ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल अररिया) के अधीन इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत आठ करोड़ 21 लाख 44 हजार है। निर्माण का जिम्मा हक कस्ट्रक्शन नामक संवेदक को दिया गया था। योजना के अनुसार इसे एक साल के भीतर यानी 2021 तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन आज 2026 में भी यह सपना अधूरा है। निर्माण स्थल पर वर्तमान स्थिति यह है कि पुल के पीलर तो खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन उसके आगे का काम महीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.