कन्नौज, मई 1 -- जिले के उमर्दा स्थित पिछले पांच वर्षों से बंद पड़े मिल्क प्लांट को पुनः चालू करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। अब इस प्लांट का संचालन मदर डेयरी द्वारा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में दुग्ध कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्लांट में लगी मशीनों का ट्रायल कर लिया गया है। कारखाना प्रबंधक मुकेश मिश्रा ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि प्लांट में स्थापित मशीनों का वाटर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में मिल्क ट्रायल की प्रक्रिया जारी है, जो जल्द ही पूर्ण होने की संभावना है। ट्रायल सफल होने के बाद प्लांट के विधिवत संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। इस प्लांट के पुनः शुरू होने से जिले के दुग्ध उत्पादकों को अपने उत्पाद के लिए बेहतर और संगठित बाजार मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.