औरंगाबाद, मार्च 14 -- कुटुंबा प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 के जगदीशपुर में करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी नल-जल योजना को फिर से चालू कर दिया गया है। योजना के पुनः शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और अब लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होने लगी है। बताया गया कि लंबे समय से योजना बंद रहने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत भी की गई थी। इसके बाद पीएचईडी विभाग की पहल पर योजना की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य कर इसे पुनः चालू किया गया। योजना को चालू कराने में पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा, कनीय अभियंता सुभाष कुमार, सुपरवाइजर संजय कुमार तथा ठेकेदार शशिकांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा मिस्त्री संजय कुमार, विजय कुमार, मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.