चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- पांच साल बाद अनुमंडल अस्पताल में हुआ सिजेरियन चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को पांच साल बाद महिला का सिजेरियन किया गया। सिजेरियन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताते चलें कि कोविड के समय से अनुमंडल अस्पताल में सिजेरियन बंद हो गया था। लेकिन पांच साल बाद फिर से सिजेरियन शुरू हुआ। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने बताया कि चुनिंदा मरीज (इक्विटी सिजेरियन) का केश फिर से चालू किया गया है। सिजेरियन डॉ. प्रणिता बांका, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. साइना प्रिया तिर्की, निसचेतक तथा अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से सुरक्षित किया गया है। फोटो संख्या-22-अनुमंडल अस्पताल में सिजेरियन के बाद डॉक्टरों की टीम।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...