जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर।बिरसानगर थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर के हुड्लुंग लालटांड निवासी कल्लू लोहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कल्लू लोहार के खिलाफ वर्ष 2022 में एक आपराधिक मामला दर्ज था। मामले में उसे अदालत से जमानत मिल गई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह लगातार कोर्ट में पेशी से अनुपस्थित रहा। अदालत द्वारा बार-बार अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.