समस्तीपुर, मई 11 -- समस्तीपुर | पांच साल पुराने एक महिला की हत्या मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केवस निजामत गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी मृतका का पति है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में उजियारपुर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान बबिता देवी के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतका के पुत्र राज कुमार ने अपने पिता मनोज पासवान पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया था। यह भी पढ़ें- पूर्व पैक्स अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार कोर्ट के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी क...