शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- ददरौल। रोजा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में मोबाइल दुकान में मिले अधजले शव के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब लखनऊ और बरेली की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। लंबे समय तक ठंडे पड़े इस मामले में नई जांच से कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। मामला 19 दिसंबर 2020 का है, जब रोजा क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में आग लगने के बाद अंदर से अधजला शव बरामद हुआ था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में फत्तेपुर रेती निवासी सुमन ने कड़े के आधार पर शव को अपने पुत्र अभिषेक का बताया। पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की और फिर डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे गए। रिपोर्ट में शव की पहचान अभिषेक के रूप में पुष्टि हुई। सुमन की तहरीर पर आरसी मिशन थाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.