पांच साल पुराना पशुशेड भुगतान का मामला बना गले की हड्डी
संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के बघौली ब्लॉक क्षेत्र में पांच वर्ष पुराने पशुशेड के भुगतान का मामला अब ब्लाक के जिम्मेदारों के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। अचानक हुए भुगतान के बाद उठे सवालों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने मामले में सख्ती दिखाते हुए तकनीकी सहायक (टीए) और ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
भुगतान का विवाद बघौली ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच साल पहले बनाए गए पशु शेड का भुगतान 18 अप्रैल को अचानक कर दिया गया। आरोप है कि बिना स्थलीय सत्यापन के ही माप पुस्तिका (एमबी) भरकर भुगतान प्रक्रिया पूरी कर दी गई। इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक दबाव की भी चर्चा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। जांच टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.