पांच साल पहले जिस महिला का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा घर लौटी
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 14 -- UP News: यूपी के महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अंतिम संस्कार के पांच साल बाद एक महिला जिंदा वापस घर आ गई। इससे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई। वहीं गांव में ये चर्चा का विषय बन गया। उधर, अब ये सवाल उठ रहा है कि घरवालों ने 5 साल पहले जिसका शव जलाया था वह कौन था? ये मामला सोनौली कोतवाली क्षेत्र का है। कैथवलिया उर्फ बरगदही के मल्लाह टोला निवासी इसरावती पांच साल बाद जिंदा घर लौट आईं। परिजनों ने करीब पांच साल पहले मिले एक अज्ञात महिला के शव की कपड़ों व कद-काठी के आधार पर इसरावती के रूप में पहचान कर त्रिमुहानी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। उसके अचानक जिंदा सामने आने से परिवार में जहां खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं गांव में कौतूहल का माहौल है। इसरावती की पहली शादी नेपाल के कोटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.