हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 5 -- यूपी के एटा में पांच साल पहले खोए बेटे से मिलने के बाद मां की आंखों में आंसू आ गए। बेटे को पाने के बाद मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटे से लिपटकर खूब रोई तो बेटा भी मां को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाया। मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंचने के बाद बच्चे को घरवालों के सुपुर्द कर दिया। 25 फरवरी को किशोर को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पुलिस की मदद से मुक्त कराया था और किशोर के घरवालों से संपर्क किया। घरवालों से संपर्क होने के बाद उन्हें फोटो भेजे गए और बताया गया कि बेटा मिल गया और जिले में आने के लिए कहा गया। सोमवार रात को किशोर की मां रजनी, पिता ओमप्रकाश निवासी पीरागढ़ी पश्चिम बिहार थाना नरैला दिल्ली, नाना बल्देराज निवासी आर 448 नरैला दिल्ली आए और मंगलवार सुबह सभी लोग चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.