नई दिल्ली, जुलाई 4 -- प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। स्थानांतरण नीति के तहत पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत 52 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 वरिष्ठ लेखाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही विभाग में कार्यकुशल अधिकारियों को जिम्मेदारी का दायरा बढ़ाते हुए 19 वरिष्ठ लेखा अधिकारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स बनाया गया है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह तबादले और नियुक्तियां पूर्ण रूप से प्रशासनिक आवश्यकताओं और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। सरकार ने कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 23 डि...