कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के लोगों से अनुरोध किया है कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। बताया कि इस अभियान के तहत पहले दिन जिले के 908 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक उपलब्ध कराएंगी। जिले में 1,56,732 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 1,817 वैक्सीनेटर और 102 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- रांची में 28 से 30 जून तक 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाएं पोलियो की खुराक यात्रा के दौरान छूटने वाले बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित...